उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में शुक्रवार को ऐरायां ब्लॉक संसाधन केंद्र में राज्य परियोजना निदेशक द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी के आदेश पर मीना मंच व पावर एंजेल के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता, जीवन कौशल, शिक्षा विकसित किए जाने के लिए 21 मार्च व 22 मार्च को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एसआरजी डॉ. श्रद्धा अवस्थी बालिका शिक्षा, एसआरजी प्रदीप पटेल द्वारा संबंधित शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान कर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी रत्नामणि मित्र के द्वारा संबंधित शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रत्नमणि मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी बालिका शिक्षा डॉ. श्रद्धा अवस्थी, एसआरजी बालिका शिक्षा प्रदीप पटेल, यूनिसेफ एसजीओ रंजन तिवारी, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी आदि पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share