G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने रेफर कर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव निवासी मनिराम की 15 वर्षीय पुत्री अनु देवी को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share