उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के केवई गांव में बीती देर रात युवक ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी करन सिंह के 21 वर्षीय पुत्र हेतल सिंह उर्फ अंशुमान सिंह ने बीती 1:00 बजे रात के लगभग घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जोनिहा कस्बे प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने तुरंत उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो परिजन जिला अस्पताल लेकर आए।


जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर कानपुर ले जाने की बात कहते हुए युवक का इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साथ आये परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो-रो कर बुरा हाल होता रहा। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे मृतक के चाचा रणधीर सिंह ने बताया मृतक बीएससी का छात्र था उसने रात को ज़हरीला पदार्थ खा लिया तो इलाज के लिए अस्पताल लाए जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share