G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की हथगांम थाने की पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस व 1 खोखा कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज 10 अप्रैल को थाना हथगांव पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 68/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/352/127(2)/103(1)/3(5) BNS व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित वांछित आरोपी ज्ञानसिंह उर्फ विपुल सिंह पुत्र सुरेश भदौरिया उम्र 28 वर्ष निवासी अखरी को थाना क्षेत्र के बसंतपुर गाँव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से आला कत्ल एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा 315 बोर तथा 300/- रुपये बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमें में अपराध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share