उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के भागूपुर मजरे औरेई गाँव में बृद्ध ने सन्दिग्ध अवस्था मे ज़अहरिला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भागूपुर मजरे औरई गांव निवासी स्व0 रहिमाल का 70 वर्षीय पुत्र मोती लाल ने आज सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया।

कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडी तो परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाये। जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही परिजनों द्वारा आरोप लगाने पर पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share