G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कुकरामाल गोदाम के समीप से ग्रामीणो ने बृद्ध का शव पड़ा देखा तो घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला लोहाई बाजार निवासी स्व0 ननकू प्रसाद का 70 वर्षीय पुत्र लखन लाल जो कि वहाँ किसी काम से गया था। तभी संदिग्ध अवस्था में उसकी कुकरामाल गोदाम के पास मौत हो गयी। ग्रामीणों ने वहाँ मृत अवस्था मे उसको पड़ा देखा तो पुलिस को।सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share