G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले हथगांव थाने की पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित छठे आरोपी को भी गिरफ्तार उसके कब्जे से एक अदद नाजायज तमचा 12 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस आदि बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज 11 अप्रैल को थाना पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 68/2025 धारा 191(2)/191(3) /190/352/127(2) /103 (1)/3(5) BNS व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित वांछित आरोपी थाना क्षेत्र के तहिरापुर गांव निवासी विवेक कुमार पासवान उर्फ पाठक पुत्र कालिका पासवान उर्फ कल्लू पासी उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर, दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर व 170 रुपये बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share