उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाने में अचानक शोक की लहर दौड़ गई घटना ही कुछ ऐसी थी जिसने सुना अचंभित रह गया। थाना परिसर में बने अपने आवास में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह रोज की भांति आज भी अपनी ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। आज उनकी ड्यूटी सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती में लगी थी। सुबह ड्यूटी में जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उसी समय उनको हार्ट अटैक पड़ गया। उनको पुलिस के जवान तुरन्त सीएचसी बिन्दकी इलाज के लिए लेकर पहुंचे।

जहाँ डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई साथी की मौत की खबर जंगल मे लगी आग की तरह फैल गई। जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया उपनिरक्षक संतोष कुमार सिंह की मौत से पुलिस विभाग में अपने साथी को खोने का सभी को दुख है।

मृतक उपनिरिक्षक की विगत 09 जनवरी 2021 को जाफरगंज थाने में तैनाती हुई थी। मृतक उपनिरिक्षक बनारस के चौबेपुर थाना क्षेत्र के पियरी गांव के निवासी थे। पूर्वमंत्री व भाजपा विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल सहित तमाम शुभचिंतक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँच कर शोक संवेदना ब्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

Total Views: 0

By

Share
Share