उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरनपुर गांव के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चकसकरनपुर गांव निवासी श्वम्बर का 24 वर्षीय पुत्र सोनू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी गांव के समीप ही उसकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दिया।

जिससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार व पायलट गुलाब के साथ घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share