G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव के समीप चलती बाइक से महिला रोड पर गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी स्वर्गीय धर्मपाल सिंह की 68 वर्षीय पत्नी बिट्टन सिंह को उसका 35 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र प्रताप सिंह बाइक पर सावर कर इलाज कराने लेकर जा रहा था।

जब उसकी बाइक गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी बिट्टन सिंह रोड पर गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे इलाज के लिए गाजीपुर से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने चोट गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला स्थल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share