उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के गाजीखेडा गाँव में आज दोपहर पिता की डाट से क्षुब्ध होकर युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार गाजीखेडा गांव निवासी अशोक कुमार ने आज अपने 20 वर्षीय पुत्र भूपेन्द्र को किसी बात के डाट डपट दिया। इसी बात क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेंस को दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही इलाज करा रहे पिता ने बताया कि उसका पुत्र शराब पीने का आदी है जो भी महीने में कमाता सब शराब में उडा देता है। इसी बात के लिए उसे डाटा तो उसने जाने देने की कोशिश की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share