G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्याण मण्डप सेकेंड प्लांट हिंडाल्को कालोनी रेणुकूट सोनभद्र में केवल काव्य परिवार के सौजन्य से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका संयोजन सपना शुक्ला ने किया। इस विशाल कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि संजीव सिंह गौड राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ मौजूद रहे। इस कवि सम्मेलन में देश के कोने कोने से पधारे हुए कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़ी, वही जनपद के विकाश खण्ड हसवा के रिठवां, भैरवां गाँव में जन्मे कवि जीवन जिद्दी काव्य पाठ किया। उनकी पंक्तियां पानी को अंगार किया है, रण में हाहाकार किया है, धरती का सीना हिल जाए, जब नारी तलवार किया है। को सुनकर लोग वाह वाह करके तालियां बजाने लगे। जीवन जिद्दी सामाजिक कुरीतियां, सशक्तीकरण, पर्यावरण आदि पर रचनाएं लिखते हैं। जिनकी अब तक आधा दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। जीवन जिद्दी को केवल काव्य परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष “केवल कोठारी” जी चेन्नई तमिलनाडु, ने अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह मोतियों की माला देकर सम्मानित किया। कवि जीवन जिद्दी इसके पहले भी देश के कई मंचों से सम्मानित होकर जिले का नाम रोशन किया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share