उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील से क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान मजदूर मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने संगठन के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मवेशी पालन को लेकर महिलाओं को भी महिला सम्मान निधि दिया जाना चाहिए किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और तहसीलदार से मिलकर स्थानीय समस्याएं बताईं और समस्या हल करने की मांग किया। नगर के ललौली चौराहे के समीप किसान मजदूर मोर्चा के कार्यालय में मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे संगठन की एक बैठक हुई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। उन्होंने भैंस पालन भेड़ पालन आदि करने पर महिलाओं को किसान सम्मान निधि दिए जाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि पुलिस को लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनकर उन्हें हल करने का काम करना चाहिए। बात तो लोगों को आवास तथा शौचालय मिलना चाहिए। बैठक के उपरांत मोर्चा के प्रदेश सचिव महावीर गौतम के नेतृत्व में मोर्चा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और तहसीलदार अचिलेश कुमार सिंह से मिलकर स्थानीय समस्याएं बताते हुए हल करने की मांगकी। इस मौके पर यूनियन के सिद्ध गोपाल प्रियंका पाल सुमन देवी सतीश कुमार राजरानी पटेल शिवदेवी पासवान सुशीला देवी कपूर सिंह नीतू सोनकर सुमन देवी कुशवाहा राम प्रकाश कुशवाहा विजयपाल नीरज कुमार गौतम अनुज पटेल धर्मेंद्र कुमार शमीमा आदि लोग मौजूद रहे
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By