G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस द्वारा 25 हज़ार रुपये के इनामिया, गैगेस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज 27 अप्रैल को थाना खागा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 115/25 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट मे वांछित फरार चल रहा आरोपी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी कोतवाली क्षेत्र के करसुआ गाँव निवासी भोला मोहम्मद के 22 वर्षीय पुत्र शेरखान मोहम्मद को गुखुरूवापुर चौराहा थाना खागा से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी से अपराध व अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share