G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी बाबू सिंह अपनी 30 वर्षीय पत्नी शांती देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से हुसैनगंज आ रहा था।

जब उसकी बाइक हुसैनगंज कस्बे के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने के सलाह देते हुए भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share