G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के खाशमऊ गांव के समीप आम के पेड़ पर चढ़कर बंदरों को भागते समय अधेड़ पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कुरा गनेश दास का पुरवा गांव निवासी स्वर्गीय छेददु का 55 वर्षीय पुत्र मूलचंद खाशमऊ गाँव के समीप स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर बंदरों को भाग रहा था।

तभी वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल की हालत गंभीर देखते हुए साथ आये परिजनों को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह देते हुए भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share