उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस द्वारा 02 शातिर आरोपियो को 02 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 30.04.2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग अभियुक्तगण 1. नीरज कमार पुत्र स्व0 जगत पाल निवासी माहपुर थाना कोतवाली नगर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 39 वर्ष 2. शैलेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 शिव भूषण प्रसाद निवासी खेसहन थाना गाजीपुर उम्र करीब 38 वर्ष को 02 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ अमित डाईक्लीनर्स जीना के नीचे से गिरफ्तार किया गया। आरोपियो के कब्जे से अवैध गांजा बरामदी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 163/2025 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share