उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सुल्तानपुर घोष पुलिस ने हाइवे में कार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के दो सदस्य से हुई मुठभेड़ में उनके पैर में गोली मारकर घायल कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं इनका एक साथी पुलिस की जवाबी फायरिंग में असलहा फेंककर खुद को सरेंडर कर दिया। एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यह लोग 4 मई को थरियांव हाइवे में कार लूट कर फरार हो गए थे। जिनकी तलाश जारी थी। कार की बिक्री के लिए सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र होते हुए जा रहे थे। तभी घेरा बंदी कर कार को रोकने का प्रयास किया गया तो फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग के दौरान दो लूटेरों के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया एक ने खुद को सरेंडर कर दिया। इनके पास से दो कार और अवैध असलहा नगदी बरामद हुई है। यह लोग महंगे शौक पुरे करने के लिए लूट की घटना को अंजाम देते थे। पकड़े गए लूटेरों में करन सिंह, कृष्णा गुप्ता और मंजीत को गिरफ्तार किया है। करन और कृष्णा गुप्ता के पैर में गोली लगी है जिनमे से दो कानपुर और एक उन्नाव का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक ने इस लूट कांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का नगद इनाम की घोषणा की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share