उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में रात में आगे जा रहा ट्रक अचानक धीमा हो गया। जिसके चलते बारात जा रहे दो बाइक सवार पीछे से ट्रक में टकरा गए। जिसके चलते बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था मे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे के समीप गैस एजेंसी के निकट शनिवार की देर रात को ट्रक की टक्कर से एक ही बाइक में सवार प्रेमलाल उम्र 32 वर्ष पुत्र गोपाल निवासी ग्राम बहुत थाना कल्यानपुर तथा महेंद्र उम्र 30 वर्ष पुत्र रामशरन निवासी ढकौली थाना राधा नगर गंभीर घायल हो गए। गंभीर घायल दोनों लोग सड़क किनारे पड़े थे। तभी समाजसेवी मनोज सिंह निवासी कीर्ति खेड़ा थाना ललौली अपनी कार से बिंदकी आ रहे थे। उन्होंने दोनों घायलों को देखा तो उन्हें अपनी कार में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार और रविवार की मध्य रात लगभग 12:00 बजे जिला अस्पताल के रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By