G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के वीरपुर गांव में रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे घरेलू कलह के चलते रत्नेश उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र स्व. गंगा प्रसाद ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत गंभीर हुई तो परिजनों में हड़कंप मच गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार भाग जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share