उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के महना गाँव के समीप बीती देर रात ट्रक अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गया। जिससे ट्रक खलासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादशे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जनपद सीतापुर के थाना मोहली गांव चडरा निवासी राम खेलावन यादव का 25 वर्षीय पुत्र अनूप सिंह यादव ट्रक में खलासी का काम करता था। बताते है कि रात ट्रक चालक अनिल के साथ भाडे के लिए जा रहा था। जैसे ही ट्रक ललौली थाने के महना गांव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड से टकराया। जिससे ट्रक खलासी अनूप सिंह यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयीं। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!