G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के उमरा गाँव में बीती रात युवक ने गांव के बाहर अपने खेत मे लगे सबमर्सिबल में जाकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार उमरा गांव निवासी रामविशाल का 28 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र सिंह रात खाना खाकर निजी सबमर्सिबल में सोने चला गया। सुबह जब वह घर वापस नहीं आया तो घर वालो ने जाकर देखा तो सभी के पैरो तले से जमीन खिसक गयी। धर्मेन्द्र का शव फांसी पर लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई मानसिंह ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share