उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के सठिगवाँ गांव में अपने घर के बाहर दरवाजे पर चारपाई बिछाकर सो रहे युवक को रास्ते से निकले ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे पलंग पर सो रहा युवक घायल गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सठिगवाँ गांव निवासी बड़कू प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार घर के बाहर दरवाजे पलंग बिछाकर सो रहा था। तभी रास्ते से निकले ट्रैक्टर ने पलंग को जोरदार टक्कर मार दिया।

ट्रैक्टर की ट्रैक्टर से पलंग पर सो रहा विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अमौली स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। घायल विनोद के साथ तभी साथ आये परिजन उसको किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By