G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के हैदर मऊ गांव के समीप अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही महिला रोड पार कर रहे कुत्ते से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार महिला गिरकर घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हैदर मऊ गांव निवासी शिव विशाल की 50 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी अपने 20 वर्षीय पुत्र अंकुश के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रही थी।

जब उसकी बाइक गांव के समीप थी तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। और बाइक से टकरा गया जिससे बाइक पर सवार सुनीता देवी गिरकर घायल हो गई।घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share