उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के समीप गुरूवार की शाम रेलवे लाइन पार करते समय वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सूचना मिलते ही घटना।स्थल पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी स्व. वंशगोपाल का 60 वर्षीय पुत्र जगजीत प्रसाद गुरूवार की शाम बाजार से वापस आ रहा था। जब वह दुर्गा मंदिर के समीप रेलवे लाइन पार करने लगा इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share