उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में तीन दिन पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही आधा दर्जन लोगों की पिटाई से घायल हुए अधेड़ की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताते चले कि खागा कोतवाली क्षेत्र के तिलकापुर गांव निवासी स्व0 बच्चन का पुत्र सौखीलाल को बीस मई की दोपहर गांव के ही राधे पासवान, नीरज, सूरज उर्फ ननका पुत्रगण राधे पासवान, सुनील, अनिल पुत्रगण छुट्टन ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डण्डा व धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया था।

परिजन उसे लेकर हरदों पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जिसकी गुरूवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने खागा कोतवाली में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share