उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रभारी मंत्री/ राज्यमंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार, अजीत सिंह पाल ने सदर तहसील पहुंचकर जनता दर्शन में दूर दराज क्षेत्र से आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में आए हुए फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण नियमानुसार कार्यवाई पूरी करते हुए गुणवत्तापूर्ण समयबद्धता के साथ पूर्ण कराए। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी को अग्रसारित करते हुए प्रार्थना पत्रों को पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक ढंग से निस्तारण किया जाए, एवं जनता दर्शन में दूर दराज क्षेत्र से आए हुए फरियादियों के लिए बैठने के लिए कुर्सी, पीने के पानी व्यवस्था भी जाय।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!