उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के अंदौली पुलिया के समीप निर्माणधीन मकान में शटरिंग लगाते समय 11 हज़ार बिजलीं की लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर कारीगर गंभीर रूप से झुलस गया। हादशे की जानकारी उसके साथियों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के लालपुर मंडराँव हाल मुकाम सदर कोतवाली क्षेत्र के जयराम का पुरवा गांव निवासी राज बहादुर का 22 वर्षीय पुत्र अखिलेश उर्फ गोलू जो शटरिंग कारीगर था।

वह राधा नगर थाना क्षेत्र के अंदौली पुलिया के समीप निर्माणधीन मकान में शटरिंग लग रहा था। तभी ऊपर से गुजरी 11 हज़ार बिजलीं की लाइन के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादशे की जानकारी उसके साथियों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।

वही मृतक के अस्पताल पहुंचे उसके परिजनों ने बताया राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज पन्ना मार्केट निवासी शटरिंग ठेकेदार राम प्रकाश के साथ अन्दौली पुलिया के समीप प्रमोद के एक निर्माणधीन मकान में शटरिंग लग रहा था। तभी ऊपर से गुजरी 11 हज़ार बिजलीं की लाइन के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
