उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के कुशुभी गाँव में जैसे ही लोगों को जानकारी मिली कि गाँव में आर ओ प्लांट निशुल्क लग रहा है। तो लोगों की खुशियाँ घर -घर दौड़ पडी़। लोग आपस में बातचीत कर रहे हैं थे कि चलों कम से कम आर ओ का शुद्ध पानी पीने के लिए निशुल्क मिल जाई। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आर ओ प्लांट भूमि पूजन आयोजित किया गया। भूमि पूजन के दौरान प्रभारी मंत्री अजीत पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, विभा शास्त्री ने भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान प्रभारी मंत्री अजीत पाल ने कहा फतेहपुर जनपद ऐसा पहले बार देखा रहा हूँ कि विराज शास्त्री द्वारा कुशुभी गाँव में लाल बहादुर शास्त्री फाउंडेशन द्वारा निशुल्क आर ओ प्लांट लग रहा है। जिससे गाँव में बड़े पैमाने पर शुद्ध पेयजल पीने के लिए हर समय उपलब्ध रहेगा। वही भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में स्व हरिकृष्ण शास्त्री काग्रेंस सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री के पोते विराज शास्त्री द्वारा निशुल्क आर ओ प्लांट लगाया जा रहा है।जोकि आज भूमि पूजन किया गया है। विभाकर शास्त्री ने कहा कि मेरे पिता जी स्व.हरिकृष्ण शास्त्री काग्रेंस सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रहें। हम उनके अधूरें सपनों को साकार करने के लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा कुशुभी गाँव में निशुल्क आर ओ प्लांट लगाया जा रहा।जिससे गाँव के सैकड़ों लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी मिलेगा। वही कांग्रेस सरकार में 1980 में केंद्रीय मंत्री रहें स्व. हरिकृष्ण शास्त्री के पोते विराज शास्त्री ने कहा कि मैं अपने दादा के सपनों को पूरा करूँगा। मैं उनके नारों आज भी हर पल याद रखता हूँ। जय जवान, जय किसान नारें को जवानों के दिल रहना चाहिए तभी हर जवान देश और गाँव के विकास के लिए मुस्तैद रहेगा। एक वर्ष लगभग आधा दर्जन निशुल्क आर ओ प्लांट लगाने के लिए हमारे लाल बहादुर शास्त्री फाउंडेशन योजना के अन्तर्गत विकास कार्य करने का लक्ष्य पुरा किया जायेगा है। जबकि शहर के एक दर्जन से अधिक प्रमुख चौराहें और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर पानी पीने के लिए एटीएम लगाने के लिए लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, नीटू मिश्रा, विराज शास्त्री, अभय प्रताप सिंह, मुखलाल पाल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवा ठाकूर ( एड.) विनायक सिंह, सानू सिंह, पप्पू सिंह, रज्जू प्रसाद अवस्थी, सोनू पाडेय, बीरू ठाकुर, समर बहादुर सिंह, जूली सिंह, रामप्रताप गौतम, सजय लाल, सानू सिंह, चन्नू महराज, योगैश पाडेय, सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

