उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधि मंडल हथगाम ब्लॉक के अखरी गांव पहुंचा और दिवंगत ने विनोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह के परिवार से मिला और उनकी माँ जो कि ग्राम प्रधान हैं। उनका हाल-चाल लिया प्रतिनिधि मंडल ने उपस्थित अधिकारियों से वार्ता की और कहाकि जून तक अधिकारियों द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया। तो जुलाई में सड़क जाम सहित बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की भाग लेंगे। उन्होंने पारिवारिक जनों से मिलकर कहा कि भारतीय किसान यूनियन का हर सदस्य आपके साथ है और हर तरह की लड़ाई करेगा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक हथगाम दुर्गेश प्रसाद गुप्त,नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी भी थे। प्रतिनिधि मंडल में दिवंगत नेता पप्पू सिंह के परिवार को आश्वस्त कराया कि संगठन आपके साथ दिन-रात खड़ा है।प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह एडवोकेट, जिला महासचिव नवल सिंह,जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह युवा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, युवा मीडिया प्रभारी पंकज कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, संजीत यादव प्रधान, संगठन मंत्री धनंजय सिंह, तहसील महासचिव सोलंकी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विजईपुर जितेन सिंह आदि सैकड़ों लोग रहे। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की युवा फ्रंट के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह एडवोकेट ने अखरी में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद आज हिंदी दैनिक को बताया कि घटना के बाद अधिकारियों ने अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने,सुरक्षा व्यवस्था,अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर और एनएसए की कार्रवाई आदि जो वादे किए गए थे,उनको पूरा नहीं किया जा रहा है।पीड़ित परिवार की सुरक्षा भी कम कर दी गई है। मृतक अनूप सिंह की पत्नी मनीषा सिंह को नौकरी देने का वादा किया गया था। वह भी पूरा नहीं किया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि अगर घटना के बाद अधिकारियों द्वारा किए गए वादों पर जून तक अमल नहीं किया जाता तो जुलाई में भारतीय किसान यूनियन बहुत बड़ा आंदोलन करेगा जिसमें राकेश टिकैत भी हिस्सा लेंगे। मालूम हो कि हत्या के शिकार हुए विनोद कुमार उर्फ पप्पू सिंह और उनके बेटे भारतीय किसान यूनियन के अहम हिस्सा थे। पप्पू सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रहे।पप्पू सिंह, उनके बेटे और भाई की आठ अप्रैल को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।मृतकों की मां रामदुलारी सिंह गांव की प्रधान हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
