G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर शुक्ला होटल के समीप ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार मां बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी स्वर्गीय रामधनी का 27 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार अपनी 65 वर्षीय मां रामकली को बाइक पर सवार कर रायबरेली जनपद इलाज करने जा रहा था। जब उसकी बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर शुक्ला होटल के समय पहुंची।

तभी ई-रिक्सा ने बाइक को टक्कर मार दिया जिससे बाइक पर सवार मां बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हेड एंजरी के चलते माँ की हालत ज़्यादा खराब देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। तभी प्राइवेट एंबुलेंस चालक परिजनों को गुमराह कर घायल को शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share