उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बसपुर गांव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे बाइक पर सवार देवर भाभी दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नौगांव गांव निवासी राधे श्याम का 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार अपने बड़े भाई गोरेलाल की 20 वर्षीय पत्नी दिव्या देवी को बाइक पर सवार कर गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुसवन गांव जा रहा था।

जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के बक्सपुर गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक सवार देवर भाभी दोनों घायल हो गए फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी अशोक कुमार और पायलट संजय शर्मा ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मामूली रूप से चोटिल दिव्या देवी को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए। अमित कुमार को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी प्राइवेट एम्बुलेन्स चालक उसको बरगला कर किसी प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!