G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में 36 घण्टे से अधिक समय से हो रही हल्की से मध्यम बारी के चलते रोज के कमाने खाने वालों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है तो वही गरीबो के कच्चे घरों के गिरने का दौर भी शुरू हो गया है। बारिश शुरू हुए आज दूसरे दिन राधानगर थाना क्षेत्र के अन्दौली गाँव में कच्चा मकान गिरने से एक युवक घायल हो गया तो वही हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आम्बी गाँव में कच्ची दिवार के मलवे में दबकर एक बुजुर्ग महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।

घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अन्दौली गाँव निवासी शिव राज का 30 वर्षीय पुत्र शिव कुमार आज सुबह अपने घर में चारपाई पर लेटा हुआ था। तभी उसका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया और मकान के मलवे में दबकर शिव कुमार घायल हो गया। इसी तफह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आम्बी गाँव निवासी स्व. शुखराम की 60 वर्षीय पत्नी राधा देवी अपने घर के बाहर बैठी थी।

तभी कच्ची दिवार उसके ऊपर गिर गई और दिवार के मलवे में दबकर राधा देवी घायल हो गई। घटना की सूचना फोन कर सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पाहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर दोनो का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share