उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के किछौछा गांव में अपने घर की खुली छत पर किसी काम से गई महिला का पैर फिसल गया। जिससे वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के किछौछा गांव निवासी फूलचंद की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी अपने घर की खुली छत पर किसी काम से गई थी।

तभी बारिश के चलते छत पर जमी काई में उसका फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!