G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक मोहल्ले में स्थित शीतला मंदिर के समीप किसी काम से गई किशोरी को बंदर ने हमला कर घायल कर दिया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तुरंत मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर अरबपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राम आशरे की 16 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी घर से किसी काम के लिए चौक गई हुई थी।

जब वह शीतला मंदिर के समीप पहुंची तभी उसको बंदर ने हमला कर घायल कर दिया। हादसे की जानकारी उसकी मां को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंच कर किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर किशोरी का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share