G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के देवहली गाँव में घर मे झाड़ू लागाकर कूड़ा बाहर फेकने गई महिला को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत के देवहली गाँव निवासी बिपिन की 20 वर्षीय पत्नी स्वेता देवी आज सुबह अपने घर झाड़ू लगा कर जमा हुए कूड़े को बाहर फेकने गई थी।

तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजन अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share