G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में महिला ने किसी बात से नाराज़ होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी टी परिजनों को जानकारी हुई तुरन्त परिजन उसको नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर आये जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गौसपुर गाँव निवासी फूल सिंह की 25 वर्षीय पत्नी उषा देवी परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share