उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज में स्थित निरंकारी स्कूल के समीप रोड पार कर रही महिला को ई-रिक्शे ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल व्यवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा गांव निवासी गजराज की 40 वर्षीय पत्नी शांति देवी आज दोपहर शहर किसी काम के लिए आई थी।

जब वह कोतवाली क्षेत्र के निरंकारी स्कूल के समीप पहुंची तभी रोड पार करते समय रोड से निकल रहे ई-रिक्शे ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे शांति देवी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में स्थानीय ने फोन कर घटना की सूचना उसके परिजनों को देने के बाद उसी रिक्शे से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share