उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में श्री हनुमान जी आदि देवी देवताओं की पूजा अर्चना करने के बाद बिंदकी दशहरा महोत्सव पुस्तिका का विमोचन किया गया। बताया गया कि इस बार दशहरा महोत्सव में बद्रीनाथ धाम के आकार का विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। पुस्तिका विमोचन के बाद दशहरा महोत्सव की आगामी तैयारी को लेकर श्री रामलीला कमेटी के लोगों ने आपस में चर्चा भी की ताकि दशहरा महोत्सव को अधिक से अधिक भव्यता प्रदान किया जा सके। जानकारी के अनुसार नगर के श्री रामलीला मैदान के हनुमान मंदिर परिसर में अन्य देवी देवताओं की पूजा कर ‘बिंदकी दशहरा महोत्सव’ पुस्तिका का विमोचन किया गया। बिंदकी दशहरा महोत्सव 30 सितंबर की शाम 7:00 बजे श्री गणेश वंदना एवं गंगा आरती से प्रारंभ हो जाएगा। 1 अक्टूबर को चक्रव्यूह एवं रामायण नाटक का सुंदर मंचन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को श्री रामलीला मैदान में विशाल मेला लगेगा। श्री श्याम महोत्सव होगा तथा श्री रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम द्वारा अहंकारी रावण का वध किया जाएगा। जिसमें जनपद के वरिष्ठ अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। 3 अक्टूबर को ब्रिज की होली खेली जाएगी एवं डांडिया नाइट भी होगा। इसी क्रम में 4 अक्टूबर को देर शाम 7:00 बजे से राजस्थानी फोंक डांस होगा। बिंदकी दशहरा महोत्सव पुस्तिका विमोचन में श्री रामलीला कमेटी बिंदकी के अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार उर्फ प्रमोद सिंह परिहार के अलावा संरक्षक मंडल केरामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता , श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री दिनेश मिश्रा, महामंत्री गुलशन गुप्ता, महामंत्री प्रतीक शुक्ला के अलावा उपाध्यक्ष नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल सोनकर, उपाध्यक्ष मोना ओमर, उपाध्यक्ष अमित बाजपेई, उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता, के अलावा रजत अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल वीरेंद्र गुप्ता दिनेश सोनकर , कुलवंत सिंह, आशीष तिवारी शिवम गुप्ता संदीप पटेल पंकज यादव उत्कर्ष सिंह सजल शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
