उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अमौरा गाँव के समीप अनियंत्रीत बाइक सवार गिरकर घायल हो गया।हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था मे उसको इलाज के अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हिम्मत खेडा गाँव निवासी दुलारे का 50 वर्षीय मोहन लाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के अमौरा गाँव के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक मोहन घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवास्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!