G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बकन्धा गाँव में अधेड़ बीती रात एचटी लाइन के करंट की चपेट आ गया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बकन्धा गांव निवासी सुन्दर लाल का 50 वर्षीय पुत्र शिव भजन बीती देर रात लघुशंका करने के लिए घर से निकला था। तभी एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना कि सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनैना व तीन पुत्रियां छोड गया है। मृतक की ही अपने परिवार का जीवनोपार्जन करता था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share