G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सौंरा गाँव के समीप सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सौंरा गांव निवासी भिखुआ का 45 वर्षीय पुत्र चुनका रात लगभग 9 बजे गाँव मे सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के।लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share