G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के लोहारीपुर गाँव में शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रहे मासूम तालाब में जा गिरा। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार लोहारीपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र सविता का 4 वर्षीय पुत्र अयांश शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल जाने से वह तालाब में गिर गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गयी। उधर जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share