G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव निवासी राम रतन का 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार बाइक पर सवार होकर गाज़ीपुर कस्बे आया था।

तभी कस्बे के समीप अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share