G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कोरांई गांव की मोड पर पुत्र के साथ बाइक पर बैठकर जा रही महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव निवासी मनोज कुमार की 45 वर्षीय पत्नी उमा देवी अपने पुत्र संदीप के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रही थी।

जब बाइक मलवा थाना क्षेत्र के कोरांई गांव की मोड़ के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी उमा देवी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी उमेश व पायलेट मोमिन खान ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share