G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के चक मदा गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चक मदा गांव निवासी मनफूल के 18 वर्षीय पुत्र चंदन को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया।

परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने जब चंदन को फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको फंदे से उतार कर इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी अभिशेख व पायलेट जितेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share