G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर मोहल्ले में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गंगा नगर मोहल्ला निवासी रवि द्विवेदी के 18 वर्षीय पुत्र अजय द्विवेदी ने आज दोपहर ज़हरीलां पादर्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही जिला अस्पताल पहुंची अजय की बड़ी बहन मंजु द्विवेदी ने बताया आज सुबह अजय घर से निकलाकर अपने दोस्तों के साथ था तभी इसने ज़हरीलां पादर्थ खा लिया। इसके दोस्तो से जानकारी हुई तो इलाज के लिए अस्पताल लेकर आये है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share