उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्ताननगर एनएच-2 पर एक सप्ताह पूर्व सड़क पार कर रहे बछड़े से बाइक टकरा जाने पर 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी कानपुर में इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात मौत हो गई। बताते चलें कि थरियांव थाना क्षेत्र के कमालीपुर गांव निवासी भूरा सिंह का पुत्र रोशनलाल सात नवंबर को देर शाम अपने ससुर का खाना लेकर सदर अस्पताल आ रहा था। जैसे ही वह सुल्ताननगर के समीप नेशनल हाईवे पर पहुंचा उसी समय सड़क पार कर रहे बछड़े से बाइक टकरा जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आ गये और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share