उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कच्चा मकान गिरने से चार लोग घायल हो गए गजीपुर थाना क्षेत्र के बडा गांव मछरिया में देर रात एक कच्चा मकान गिर जाने से दम्पत्ति सहित मां घयाल हो गयी। वही हुसैगनंज थाना क्षेत्र के असनी गांव में कच्चा मकान गिरने से एक महिला घायल हो गयी। सभी घायलों की इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है।

जानकारी के अनुसार बड़ा गांव मछरिया निवासी चंदा देवी पत्नी स्व0 ओमप्रकाश सक्सेना अपने परिवार के साथ-साथ करीब 10 बजे खाना खाकर सो रही थी। तभी अचानक उनका कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया हादसे में चंदा देवी कैलाश और रूबी गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाल एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में घरेलू सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घर में खड़ी मोटर साइकिल भी मलबे में दबाकर टूट गई ग्रामीणों ने बताया कि मकान काफी पुराना था और बारिश के चलते इसकी दीवारें कमजोर हो गई थी।

गांव के ही नव युवक सोनू राका विनय यादव छोटू गुप्ता व अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसी प्रकार हुसैगनंज थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी स्व मुन्नू की 55 वर्षीय पत्नी चम्पा सोनकर सोमवार की दोपहर अपने घर पर खाना खाकर लेटी थी।

तभी अचानक कच्ची छत ढह जाने से मलबे जा दबी तभी परिजन व आस पास के लोगो ने जल्दी-जल्दी मलबा हटाकर महिला को सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!