Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के कस्बे में बाइको की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार महिला रोड पर गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरदौल गाँव निवासी सन्तोष कुमार अपनी 45 वर्षीय पत्नी सोनी देवी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक औंग थाना क्षेत्र के कस्बे में पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

जिससे बाइक पर सवार ममता देवी रोड पर गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था के उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी बालक राम व पायलेट अनीस अहमद के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते जी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By